फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि किसी को भी आरक्षण की मांग करने का पूरा अधिकार है, लेकिन सरकार किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देगी।
विज्ञापन


जाटों द्वारा दिल्ली का घेराव करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज तथा स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने बताया कि फिलहाल रोडवेज के बेड़े में 4200 बसें हैं। इनमें से महज 3800 बसें सड़कों पर हैं। 400 बसें स्टाफ के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हैं। इसके लिए सरकार अनुबंध आधार पर चालकों की भर्ती कर रही है।
विज्ञापन


रोडवेज की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही 600 नई बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 636 टेक्निकल स्टाफ की भर्ती अनुबंध आधार पर जल्द की जाएगी। उन्होंने स्वीकारा कि प्रदेश में 33 लाख लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा की जरूरत है। इनमें से मात्र 13 लाख लोगों को परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

शिक्षा का स्तर सुधारने की कवायद
परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार द्वारा काफी सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के दृष्टिगत राज्य सरकार ने आठवीं कक्षा में बोर्ड द्वारा परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को फेल नहीं करने की नीति लागू होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें