फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएगा आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला युवा महोत्सव-2026 में अधिक-से-अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

ये टीमें जिले के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देंगी और उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगी।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र ने बताया कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जिला युवा महोत्सव का आयोजन 19 और 20 नवंबर को किया जाएगा। महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा- विकसित भारत रखी गई है।
विज्ञापन

इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। महोत्सव में छह प्रतियोगिताएं होंगी।
लोकगीत में फिल्मी गीतों की अनुमति नहीं होगी। समूह लोक नृत्य और लोकगीत में सात प्रतिभागियों के साथ तीन सहयोगी शामिल हो सकेंगे, जबकि नुक्कड़ नाटक में 10 प्रतिभागी भाग लेंगे। कविता लेखन और पेंटिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं होंगी।
इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये प्रति प्रतिभागी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें