फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के टीचर पर छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
गर्दन पर लगी चोट के निशान दिखाता आशीष। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने आईटीआई के एक अध्यापक के खिलाफ छात्र की शिकायत पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आईटीआई में वेल्डर ट्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र आशीष निवासी सच्चा खेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई में अपने विषय का अध्ययन कर रहा था। उनका अध्यापक सुरेंद्र उसके पास आया और मशीन के साथ छेड़छाड़ की बात कहकर मारपीट की। आशीष का आरोप है टीचर ने उसे बेरहमी से पीटा और जाति सूचक गालियां दी। मारपीट में वह घायल हो गया। सूचना पाकर आशीष के परिजन आईटीआई पहुंचे। टीचर ने उनसे भी बदसलूकी की। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष तरीके जांच करेगी। छात्र के मामा ने बताया कि आशीष को बेरहमी से पीटा गया है। जिसका इलाज वह अग्रोहा पीजीआई में करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान में इस प्रकार किसी विशेष जाति के छात्र पर हमला व जाति सूचक शब्द बोलना निंदनीय है। आईटीआई प्रशासन को भी ऐसे टीचर के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
दोनों पक्षों का हो गया था समझौता
आईटीआई नरवाना के प्राचार्य मियां सिंह ने कहा कि एक भारी मशीन को छात्र ने छेड़ा था। जिस पर अध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवा दिया था। अध्यापक को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी बच्चे को परेशान ना करें। प्राचार्य ने बताया यह मशीन बहुत ही भारी होती है, इसलिए छात्रों को इससे छेड़छाड़ करने से मना किया जाता है। क्योंकि यह मशीन अगर किसी पर गिर जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। जिसके लिए लोग आईटीआई प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।

अग्रोहा में उपचाराधीन छात्र आशीष।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें