फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई के छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार

Wed, 04 Feb 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
3जेएनडी14 : कार्यक्रम में योग का अभ्यास करते छात्र। स्रोत संंस्थान
विज्ञापन
जुलाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। कार्यक्रम आयुष विभाग के दिशा-निर्देश पर 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया। योग सहायक बलराज आर्य और योग सहायक शर्मिला ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

बलराज आर्य ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति है। नियमित योग अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को अपनाना जरूरी है। योग सहायक शर्मिला ने कहा कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण योग क्रिया है जिससे शरीर की सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
उन्होंने बताया कि रोजाना सूर्य नमस्कार करने से कई रोग दूर होते हैं और शरीर पहले की तुलना में अधिक स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जावान बनता है। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें