02जेएनडी24: सफीदों में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व आईटीबीपी के जवान। संवाद
सफीदों। लोकसभा चुनाव में अमन चैन से शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर वीरवार को सफीदों पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। सफीदों के डीएसपी आशीष कुमार व आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मवीर सिंह की अगवानी में पहले नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों साहनपुर, रोहड, निम्नाबाद, धर्मगढ़, मलिकपुर, आफताबगढ़, मुआना, सिंघाना, छापर, जयपुर व मलार गांव में फ्लैग मार्च की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में सफीदों के दोनों थाना प्रभारी भी शामिल थे।
डीएसपी आशीष कुमार व आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर मतदान के समय शांतिभंग अथवा माहौल खराब करने करने वाले के खिलाफ विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फ्चुनाव में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए पुलिस हर समय तैनात है। किसी भी दिक्कत में तत्काल पुलिस के सूचित करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। फ्लैग मार्च दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि क्षेत्र में मतदान को लेकर किसी प्रकार की बहस नहीं करें तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें।