फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधुनिकता की आड़ में मर्यादा भूलना गलत

Fri, 06 Mar 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी16-हरपाल ढुल
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कल्चर को बढ़ावा देने के नाम पर कोरड़े वाले फाग का आयोजन हुआ। इसमें युवतियों ने युवकों को कोरड़े मारे जो कि आधुनिकता के नाम पर कल्चर के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप प्रधान हरपाल ढुल ने कहा कि उपकुलपति जो कि हरियाणा से ही हैं, उनको अपने कल्चर की मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि वह ग्रेटर हरियाणा से कहीं बाहर के होते तो हम यह मान लेते कि शायद उनको कल्चर को समझने में कमी रह गई होगी लेकिन इनको तो भली भांति समझ है कि अविवाहित लड़कियां कोरड़े नहीं मारती हैं।
खाप कभी भी आधुनिकता का विरोध नहीं करती है लेकिन आधुनिकता की आड़ में मर्यादाओं को भूलना गलत है। विश्वविद्यालय का काम हरियाणवी कल्चर को वास्तविक स्वरूप में आगे बढ़ाते हुए युवाओं को सिखाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें