19जेएनडी20: दालमवाला में महिलाओं तथा आमजन को बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के प्रति जागरूक करती नगूरां च
जींद। नगूरां पीएचसी के अधीन गांव दालमवाला में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन जिले में गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगूरां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने की।
इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और आमजन को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को समान अधिकार देने और लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। डॉ. दीक्षा यादव ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा और सुरक्षा देना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में जिले के गांवों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अवैध लिंग जांच की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन 104 या नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 8708886583 पर जानकारी दें।
सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सही सूचना देने पर इनाम भी दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, एएनएम मीनाक्षी, सुनीता, स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल और आशा वर्कर मौजूद रहीं।