23जेएनडी07: इस्काॅन के पदाधिकारियों और टीआर मितल को सम्मानित करते अग्रवाल समाज के सदस्य
जींद। ऐतिहासिक धरती जींद पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र इस्कॉन मंदिर बनने जा रहा। मंदिर रोहतक रोड पर अनाज मंडी के सामने बनेगा। इस मंदिर के निर्माण का श्रेय टीआर मित्तल को जाता है। इस्कॉन मंदिर दिल्ली के चैयरमेन केशव मुरारी, इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र के उप प्रधान मोहन गौड व अन्य पदाधिकारी रोहतक रोड स्थित इस मंदिर परिसर में पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, रजत सिंगल, सुनील गोयल, पंकेश गोयल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह जींद के लोगों का सौभाग्य है कि यहां जल्द ही इस्कान मंदिर शुरू हो रहा है। संवाद