फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां जगदंबा विविध लीलाएं कर रही हैं : आचार्य

Tue, 23 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी25-माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ के शुभारंभ पर मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद
विज्ञापन
जींद। सोमवार की रात माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ के शुभारंभ पर आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि शाश्वत सुख, अखंड आनंद, परम शांति यहीं है। सृष्टि के समस्त जीवों की नैसर्गिक भूख। यह तभी शांत होगी, जब मनुष्य को पूर्णब्रह्म परमात्मा का साक्षात्कार हो जाए। जगज्जननी मां जगदंबा ही परब्रह्म परमात्मा है जो जगत में विभिन्न रूपों में विविध लीलाएं कर रही हैं। नवरात्र पर्व इन्हीं महाशक्ति की आराधना का सर्वश्रेष्ठ व प्रशस्त काल है। इसमें पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला, सोमवीर पहलवान, शिवनारायण शर्मा, आरपी काहनोरिया, विनोद मंगला, विनोद गुप्ता, प्रदीप बतरा ने सहपरिवार मां शैलपुत्री की पूजा कर महायज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर डॉ. अश्विनी मिड्ढा, अनिल मंगला, गो सेवक कर्ण सैनी, विकास ग्रोवर व तनुज मंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें