जुलाना। ढिगाना गांव के सरकारी स्कूल से इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी हो गई। शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढिगाना गांव सरकारी स्कूल के मुख्य शिक्षक रघुवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को सुबह जब स्कूल आया तो एक कमरे का टूटा मिला। एक इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी मिले। जुलाना थाना पुलिस ने रघुवीर सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद