26जेएनडी14: सीआरएस विश्वविद्यालय में पोलिंग पार्टियों पार्टियों को संबोधित करते एडीसी विवेक आर
जींद। विधानसभा को लेकर उचाना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों व अन्य टीमों के लिए सीआरएसयू में रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। ईवीएम मास्टर ट्रेनर गुलशन ने सभी पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारी को बताया। रिहर्सल में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन, मौके पर ही हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।
उचाना के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि पोलिंग पार्टी की छोटी सी चूक व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें और उसे पूरी सतकर्ता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई जाएं। एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए भीतर भेजा जाए।
उन्होंने हिदायत दी कि मॉकपोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को क्लियर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है। इस अवसर उचाना व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आदित्य, एआरओ निखिल सिंगला, तहसीलदार रमन कुंडू, लेवा नायब तहसीलदार हरीश कुमार, बीआरसी रणपाल, प्राचार्य वजीर दलाल, मास्टर राम प्रसाद मौजूद रहे।
26जेएनडी14: सीआरएस विश्वविद्यालय में पोलिंग पार्टियों पार्टियों को संबोधित करते एडीसी विवेक आर