फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिलिवरी का आंकड़ा बढ़ाने के निर्देश

Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पीएचसी नगूरां में डिलिवरी का आंकड़ा बढ़ाने को लेकर पीएचसी के अधीन आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। आशा वर्करों को डिलिवरी हट में डिलिवरी का आंकड़ा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नरेंद्र ढांडा ने कहा कि सरकारी संस्था में गर्भवती को डिलिवरी के दौरान निशुल्क सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, परिजनों को आर्थिक तथा मानसिक परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। आशा वर्कर का दायित्व है कि पीएचसी के अधीन हर गांव से पंजीकृत महिला को पीएचसी नगूरां पर डिलिवरी के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर एएनएम हरिता, ज्योति, आशा वर्कर सुनीता, सीमा, जुगेश,संतोष, मंजू, मुकेश, सुमन, पूनम, गीता, बिमला, शंकुतला मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें