20जेएनडी15-अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम जुलाना होशियार सिंह। स
जींद। एसडीएम जुलाना होशियार सिंह की अध्यक्षता में 34-जुलाना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की मैपिंग को अधिक प्रभावी बनाना तथा मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना था।
एसडीएम होशियार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सही मैपिंग होने से विशेष गहन पुनरीक्षण को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर नियत समय पर पूर्ण करें और प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरतें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। बैठक में पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन तथा मतदाता सूची की मैपिंग के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उपस्थित अधिकारियों को इस प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत करवाया गया। संवाद