रोडवेज आला अधिकारी कर रहे कर्मचारियों की अनदेखी
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को डिपो कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सुधीर अहलावत ने की। इसमेंं मुख्य रूप से राज्य प्रधान आजाद गिल, राज्य महासचिव जगदीप लाठर, राज्य वरिष्ठ प्रधान कुलदीप पाबड़ा, राज्य मुख्य सलाहकार चमन स्वामी, राज्य उपप्रधान संदीप रंगा, किरपाल लाडी, राज्य ऑफिस सचिव सुभाष दिल्लों, राज्य सचिव अशोक पांचाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज विभाग जनहित और कर्मचारी हितों का ख्याल करे अन्यथा इसी तरह चलता रहा तो विभाग बंद हो जाएगा। आजाद सिंह गिल ने कहा कि आला अधिकारी अपने रोडवेज कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे विभाग की परिवहन प्रणाली प्रभावित ही रही है। आनन फानन में निर्णय लिए जा रहे है जो कि धरातल पर सटीक नहीं बैठते। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां घटा दी गई। सभी डिपो में नार्म्स बराबर करने की जल्दबाजी में बदलियां की गईं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी ही हुई। ओवरटाइम की अदायगी ने देरी, रात्रि ठहराव भुगतान की अदायगी में देरी, मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी से कर्मचारियों में रोष है। इसके अलावा भी बहुत से कारण है जिससे हरियाणा रोडवेज प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर सज्जन, अनिल, जयबीर, जितेंद्र, सोनू, राजिंद्र, प्रवीण रेवाड़ी, आशीष गोहाना, संदीप मालिक सोनीपत, वीरेंद्र भटोटिया, सलीम, अजय दूहन, उमेश, सोनू पहलवान भी मौजूद रहे।
रोडवेज आला अधिकारी कर रहे कर्मचारियों की अनदेखी