फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

विज्ञापन
24जेएनडी 02 : ग्रामीणों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। मोहनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए भी जोर दिया गया। रामदयाल, सुमन एवं रीना एमपीएचडब्ल्यू ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण लगातार गिरता लिंग अनुपात आज देश के सामने एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है। बेटा-बेटी दोनों ईश्वर की अमूल्य देन हैं। दोनों को समान अधिकार, समान अवसर, समान सम्मान मिलना चाहिए। रामदयाल, सुमन, रीना एमपीएचडब्ल्यू ने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, सेना समेत सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। रैली में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें