फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्त जांच कर बुजुर्गों को दिया परामर्श

विज्ञापन
24जेएनडी14: डीसी को शॉल ओढाकर सम्मान करते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। सीनियर सिटीजन फोरम ने वीरवार को निशुल्क रक्त जांच शिविर लगवाया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के रक्त की जांच की। आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। रक्तदान जांच शिविर का नेतृत्व पीसी जैन ने किया। फोरम के सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास भी किया। फोरम के प्रधान डॉ. एके चावला समेत वरिष्ठ नागरिकों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नागरिक फोरम के पदाधिकारियों ने आईएएस डॉ. वैशाली शर्मा को उपायुक्त पद पर नियुक्ति होने पर शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया। यहां प्रधान डॉ. एके चावला, सचिव एपी भारद्वाज, उप सचिव सुभाष पाहवा, वरिष्ठ उप प्रधान पीसी जैन, रमाकांत शर्मा, जितेंद्र प्रसाद सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें