फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस को दिए अपराध पर नियंत्रण लाने के निर्देश

विज्ञापन
हिसार मंडल के पुलिस महानिदेशक राकेश आर्य जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने वीरवार को जींद पहुंचकर जिले में पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने, पीड़ितों की शिकायत पर गंभीरता से काम करते हुए अपराध को पूरी तरह से खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए दंगा रोधी टीम की मॉक ड्रील का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि जब भी किसी जिले में कानून व्यवस्था में दिक्कत आती है तो जींद पुलिस के जवान निडर होकर हौसले के साथ काम करते हैं। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध के संबंध में हिदायत जारी की। उन्होंने हिदायत दी कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को अपने अधीन आने वालों थानों पर फोकस रखना होगा। थानों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। ध्यान रखें कि थानों में आने वाली शिकायतों का निपटारा समय पर हो सके। जिले के मोस्टवांटेड को पकड़ने के लिए व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया जाए। आबकारी, शस्त्र अधिनियम व एनडीपीएस के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएसपी पुष्पा खत्री, डीएसपी जितेंद्र सिंह, साधुराम, धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।
कोविड 19 के संबंध में उन्होंनेे दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुलिस भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त के दौरान लोगों से शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करवाए, मास्क की अनिवार्यता के बारे में पीसीआर व राइडर पर लाउडस्पीकर लगाकर जागरूक करे। पीसीआर व राइडर अपने साथ मास्क व सैनिटाइजर रखें। जरूरतमंद को मास्क भी दें व हाथ भी सैनिटाइज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें