09जेएनडी16-कृषि विभाग अधिकारियों को निर्देश देते हुए उप निदेशक रविंद्र हुड्डा। स्रोत विभाग
जींद। कृषि उप निदेशक पंचकूला रविंद्र हुड्डा ने बुधवार को जींद और नरवाना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यूरिया खाद को लेकर सरकारी खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता नियंत्रक नरेंद्र पाल, सहायक ईश्वर दत्त, पौध संरक्षण अधिकारी सुनील कुमार ने खाद की समस्याओं के लिए और किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें आगाह किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया खाद की कोई समस्या नहीं है। जिले में यूरिया खाद का पूरा स्टॉक है। खाद का रैक वीरवार को जींद पहुंचेगा। वहीं बुधवार को जींद में आए 17 हजार मिट्रिक टन के रैक में से नरवाना भी पहुंचा दिया गया है।