25जेएनडी10: हसनपुर गांव में पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हसनपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा व एएनएम रीनू शर्मा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोरियों को जागरूक करते हुए कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्वेश्य गर्भावस्था, बचपन, किशोरावस्था के दौरान एनीमिया व कुपोषण से बचाना है। इस अवसर पर कुलदीप, नन्ही देवी, कमला, मीना, बाला मौजूद थी। संवाद