11जेएनडी05: एबीवीपी संगठन सदस्य कुलसचिव सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
- फोटो : संतोष नगर स्थित ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें। वीडियो ग्रैव
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रबंधन प्रवेश 2024 में हुई अनियमितताओं की जांच एक वर्ष बाद भी पूरी न होने पर एबीवीपी ने रोष व्यक्त किया है। संगठन ने कुलसचिव सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में हुए विरोध-प्रदर्शन और साक्ष्य सौंपने के बावजूद प्रशासन ने अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में यूजीसी नियमों की अनदेखी कर अपात्रों को लाभ पहुंचाया गया।
उन्होंने मांग की है कि वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. जसवीर सुरा को पद से हटाया जाए। दावा किया कि इस मामले में यूजीसी और रजिस्ट्रार द्वारा भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं फिर भी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। नगर मंत्री प्रतीक शर्मा और जिला संयोजक ने कहा कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर मामले को दबा रहा है।
यदि जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक नहीं की गई और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर एबीवीपी नेता भावना, अमित सैनी, केशव जिंदल और देव और कार्यकर्ता मौजूद रहे।