फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिक्रिएशन मैथमेटिक्स मॉडलिंग में नवीन प्रथम

विज्ञापन
10जेएनडी08: स्मृति चिन्ह देकर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य अशोक कुमार। स्रोत
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नरवाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 128 विद्यार्थियों ने सात निर्धारित थीम पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रिक्रिएशन मैथमेटिक्स मॉडलिंग में नवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी थीम में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेल्थ व हाइजीन श्रेणी में देव ने द्वितीय व ग्रीन एनर्जी थीम में आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद और स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विज्ञान संकाय के सभी अध्यापकों एवं विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर शिवकरण, संगीता जेठी, संतोष जेठी, दीपिका, रितु, सज्जन कुमार, सीमा, लक्ष्मी, जगदीश, ईश्वर, जितेंद्र, मक्खन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें