फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिले इनेलो नेता कृष्ण मिढ़ा

Tue, 08 Dec 2015 12:16 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


शहर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था सुधारने व हलके के आठ कच्चे रास्तों पर सड़क बनाने के लिए इनेलो नेता और विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने डीसी विनय सिंह से मुलाकात की। डॉ. कृष्ण मिढ़ा के अनुसार डीसी ने मार्केटिंग बोर्ड से इन सभी सड़कों का एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए हैं।

डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि इस दौरान डीसी से करसोला से दरियावाला, मांडों से मनोहरपुर, खुंगा से ढाठरथ, ईंटल से संगतपुरा, बड़ौदी से रूपगढ़, संगतपुरा से बरसोला व खुंगा से रायचंदवाला के कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कम्यूनिटी सेंटर के लिए देखी जाएगी साइट
इस दौरान शहर के जयंती देवी मंदिर के सामने प्रस्तावित कम्यूनिटी सेंटर पर भी चर्चा हुई। डॉ. कृष्ण मिढ़ा के अनुसार डीसी विनय सिंह ने इसके लिए कोई और साइट देखने को कहा है। दरअसल यहां सरकार हॉर्टीक्लचर यूनिवर्सिटी का रीजनल सेंटर बनाना चाहती है। इसके लिए बागवानी विभाग की 20 एकड़ जमीन का प्रयोग किया सकता है।
विज्ञापन


ठप है सीवरेज व्यवस्था
फिलहाल शहर की सीवरेज व्यवस्था ठप है। इसके चलते बारिश के दिनों में शहर के सीवरेज ओवरफ्लो रहते हैं। डॉ. कृष्ण मिढ़ा की मांग पर डीसी ने जल्द ही सीवरेज व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें