फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहीदी दिवस पर नरवाना में इनेलो का युवा सम्मेलन

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में हुई बैठक के दौरान नारे लगाते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। 23 मार्च को शहीदी दिवस पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की ओर से नरवाना में युवा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इनेलो कार्यालय में बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक का मंच संचालन इनेलो के जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया। हलका बहादुरगढ़ के प्रभारी भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि शहीदी दिवस के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। बहादुरगढ़ शहर से भारी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ युवा नरवाना पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को धर्मबीर फौजी, राजबीर परनाला, पार्षद बिजेंद्र दलाल, राजेंद्र उर्फ पप्पू कानोंदा, रणबीर नेता, अशोक परनाला, रामधन दलाल, वेद प्रकाश ढुल, भारत नागपाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें