30जेएनडी27-बैठक को संबोधित करती सुनैना चौटाला। संवाद
जुलाना। इनेलो में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। इनेलो पार्टी जुलाना हलके में बूथ स्तर तक पहुंचने का काम करेगी। जुलाना हलका पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाला हलका है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से तंग है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। यह बात रेस्ट हाउस में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कही। बैठक की अध्यक्षता हलका अध्यक्ष सतीश खरेंटी ने की।
इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन की खंड प्रधान शिक्षा देवी, महिला प्रदेश सचिव पूनम चाबरी, बिल्लू ,नीरज बुराडेहर, सविंदर सांगवान, कृष्ण करसोला, अजीत निडाना, अशोक बीबीपुर, अशोक सैनी, सुदेश कंडेला मौजूद रहीं।
30जेएनडी27-बैठक को संबोधित करती सुनैना चौटाला। संवाद