30जेएनडी26-चर्चा करते हुए मैढ सुनार सभा के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
जींद। मैढ सुनार सभा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के केंद्र सरकार की भांति राज्य सरकार के आरक्षण में पिछड़ा वर्ग की क्रीमिलेयर आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने तथा उस क्रीमिलेयर में वेतन व कृषि से संबंधित आय की छूट प्रदान करने पर आभार जताया है। सभा ने सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री जल्द उक्त घोषणा की अधिसूचना जारी करें ताकि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक दाखिलों में पिछड़ा वर्ग के बच्चों को लाभ मिल सके। सभा प्रधान सत्यनारायण सोनी, संरक्षक फूल सिंह वर्मा व बनारसी दास वर्मा, वित्त सचिव गौरव सोनी तथा महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार में पिछड़े वर्ग की क्रीमिलेयर आय सीमा आठ लाख होने के बावजूद राज्य में छह लाख करने से राज्य सरकार की नौकरियों में शैक्षणिक संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के बच्चों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसको लेकर सभा मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग कर रही थी कि क्रीमिलेयर आय सीमा केंद्र सरकार की भांति हरियाणा राज्य में भी लागू की जाए। पिछड़ा वर्ग की उक्त मांग को पूर्ण पूरी करने के लिए सभा एक कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा और विधायक कृष्णलाल मिड्ढा का आभार प्रकट करेगा।
30जेएनडी26-चर्चा करते हुए मैढ सुनार सभा के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं