फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौ. देवीलाल की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
03जेएनडी12-पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी कार्यालय में रविवार को जिलास्तरीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने शिरकत की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने की।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला जिले के सभी हलकों में 13 और 14 अगस्त को हलका स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की बैठक को लेकर ड्यूटी लगाई गई। इनमें जींद के जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू, बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार पवार, हलका अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने गांव-गांव जाकर बैठक का न्योता देंगे। इसी प्रकार उचाना में जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू, जयकुमार पवार, एससी सेल के प्रदेश प्रभारी वेद सिंह मुंडे, राष्ट्रीय सचिव बलराज नगूरां, हलका अध्यक्ष बिल्लू पेगा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूबे सिंह लोहान, करण सिंह चहल ग्रामीणों को न्योता देंगे।
विज्ञापन

जुलाना के लिए जिला प्रभारी रामफल कुंडू, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर दास पहलवान, हलका अध्यक्ष सतीश नैन व किसान सेल के जिला प्रधान प्रताप लाठर की ड्यूटी लगाई है।
सफीदों में भी जिला प्रभारी रामफल कुंडू, एससी सेल के प्रदेश संयोजक रामेश्वर पहलवान और हलका अध्यक्ष जोगेंद्र कालवा के अलावा नरवाना से पूर्व प्रत्याशी एवं महिला प्रदेश प्रधान महासचिव विद्या रानी दनोदा, राष्ट्रीय महासचिव सुमित्रा देवी, हलका अध्यक्ष प्रदीप नैन, पूर्व हलका अध्यक्ष अंग्रेज नैन कार्यक्रम का न्योता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें