फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना को छोड़ चारों विधानसभा में इनेलो ने जजपा को किया चित

Wed, 05 Jun 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल अब लोकसभा चुनाव में जजपा पर अलग होने के बाद पहली बार भारी पड़ी है। हालांकि किसी भी पार्टी को सम्मानजनक मत नहीं मिला, लेकिन इनेलो ने साबित कर दिया है कि जजपा से उसका कद आज भी बड़ा है।
विज्ञापन

जिले की पांचों विधानसभाओं में उचाना को छोड़कर जजपा इनेलो से सभी सीटों पर पीछे रही। जींद से जजपा को सबसे कम 772 तो उचाना में सबसे अधिक 3911 वोट मिले हैं।
उचाना में जजपा के दुष्यंत चौटाला विधायक हैं तो नरवाना में रामनिवास सुरजाखेड़ा। नरवाना में जजपा को केलव 1454 वोट मिले, जबकि इनेलो को 12765 वोट मिले।
जुलाना में जजपा विधायक भी कोई कमाल नहीं कर पाए। जुलाना में विधायक का कैडर होते हुए भी जजपा को केवल 778 वोट मिले। जुलाना में मिले वोट भविष्य में जुलाना विधायक पर भी बड़े सवाल उठाने का काम करेंगे। जुलाना में जजपा से ज्यादा इनेलो को 1384 वोट मिले। सफीदों से होने के बाद जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी के क्षेत्र में केवल 1192 वोट मिले, जबकि यहां पर इनेलो को 1535 वोट मिले हैं। उचाना विधानसभा में नैना चौटाला को 3911 तो उनकी देवरानी इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला को 3299 मत मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें