नरवाना। रंग रोगन के कार्य के दौरान चोट लगने से घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद घायल को परिजन इलाज के लिए हिसार ले गए तो वहां उसकी मौत हुई। शहर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरु की है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी कांता ने बताया कि उसका पति शहर में योगेंद्र गुप्ता के मकान पर रंग रोगन करने के लिए गया हुआ था। वहां पर सभी उपकरण नहीं होने के कारण उसका पति काम करते समय गिर गया और उसको गंभीर चोटें आई। जहां से उसको हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके पति आनंद के बड़े भाई का फोन आया कि आनंद को काम करते समय चोट लग गई और इलाज के लिए हिसार लेकर जा रहे हैं । अगले दिन 15 मई को पता चला की उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की शिकायत पर जांच शुरू की है। संवाद