अलेवा। राजकीय स्कूल दुड़ाना के समीप दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सूचना मिलते ही पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर मृतक के बेटे के बयान दज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। दुड़ाना निवासी लालजी ने बताया कि 21 फरवरी को उसका 51 वर्षीय पिता महाबीर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उन्हें गंभीर हालात में जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।