फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाटू श्याम के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, 135 यात्रियों ने किया सफर

Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खाटू श्याम मेले के लिए शुरू हुई रेल सेवा शनिवार को शुरू हो गई। जींद से खाटू श्याम के लिए चली स्पेशल मेला ट्रेन में पहले दिन 135 यात्रियों ने सफर किया। इस सुविधा से खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने वाले यात्री बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेन अंबाला से सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चलेगी और जींद जंक्शन पर 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। रिंगस शाम को चार बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी और रिंगस से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चलकर ट्रेन जींद शाम चार बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद जींद से नरवाना कैथल कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचेगी। रेलवे द्वारा यह ट्रेन 25 फरवरी से शुरू की गई है जो पांच मार्च तक चलेगी। खाटू श्याम जाने के लिए यात्रियों को रींगस जंक्शन पर उतरना पड़ेगा। रींगस से खाटू श्याम की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। जंक्शन पहुंचने पर मेला स्पेशल खाटू श्याम वाली ट्रेन का दैनिक यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश, सचिव सुरेंद्र, विनोद, प्रमोद, करतार, नरेश, राहुल, अनिल, अजीत, राजेश ने स्वागत किया। स्पेलश मेला ट्रेन चलाए जाने पर एसोसिएशन ने उत्तर रेलवे सदस्य अनुज शर्मा व रोहतक सांसद अरविंद शर्मा का आभार जताया।
बॉक्स
04424, 04431 ट्रेनें हुई बहाल
दिसंबर माह में जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन 04424, ट्रेन नंबर 04431, ट्रेन नंबर 04987 व ट्रेन नंबर 04988 को अस्थाई तौर पर रद कर दिया गया था। 25 जनवरी को इन ट्रेनों को बहाल किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर ट्रेन रद किए जाने की अवधि बढ़ा दी थी। अब इनमें से दो ट्रेनों को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। शनिवार से ट्रेन नंबर 04424 व ट्रेन नंबर 04431 को बहाल किया गया है। वहीं दैनिक यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने ट्रेन नंबर 04987 और 04988 भी चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
खाटू श्याम के लिए चली स्पेशल मेला ट्रेन में जींद से 135 यात्रियों ने सफर किया है। यह ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। वहीं जींद-दिल्ली रूट पर दो ट्रेन को बहाल किया गया है। दोनों ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी वहीं दो ट्रेन का संचालन भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें