रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में मंगलवार को इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें कला, कॉमर्स, मैनेजमेंट साइंस व कंप्यूटर साइंस सहित अन्य संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नवीन गोस्वामी ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के महत्त्व बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक के सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप व्यावहारिक कौशल बढ़ाने में सहायक है। इस दौरान डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. सन्नी कपूर, डॉ. संदीप, डॉ. पूजा, डॉ. वंदना रंगा उपस्थित रहे। संवाद