12जेएनडी08 : राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए मनोविज्ञान विभाग की टीम ।
जींद। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व होने वाले मानसिक दबाव को समझने, नियंत्रित करने और सकारात्मक सोच और एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा उससे निपटने के सरल मनोवैज्ञानिक तरीकों पर मार्गदर्शन दिया गया।
व्यक्तिगत काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। उप प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने में सहायक सिद्ध होती हैं। एनटीएफ नोडल अधिकारी डॉ प्रेम पूनम और कार्यक्रम संचालक डॉ. मनजीत रहीं। कार्यशाला की अध्यक्षता सत्यवान मलिक ने किया।