फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता

Mon, 24 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 32 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। 21 फरवरी को उसका परिवार खाना खाकर सो गया था। अगले दिन सुबह करीब चार बजे उसकी पत्नी बिना किसी को बताए अचानक कहीं चली गई। उन्होंने उसे आसपास और रिश्तेदारियों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें