13जेएनडी02: कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ता। स्रोत काॅलेज
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में भौतिक, रसायन और गणित विभाग ने व्याख्यान का आयोजन किया। इसका विषय नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 का विज्ञान से संबंध रखा गया। रिसोर्सपर्सन की भूमिका डाॅ. मनोज मलिक ने निभाई।
प्राचार्य ने बताया कि यह विषय विद्यार्थियों के बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. मनोज मलिक ने छात्रों को क्रेडिट सिस्टम को गहराई से समझाया और सभी विषय के मेजर, माइनर, बीएससी, एसीसी, एमडीसी के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। छात्रों से फीडबैक फार्म भी भराया गया। बीएससी प्रथम वर्ष के फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस के लगभग 100 छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में डाॅ. राजकमल, प्रो. निशा, कोमल, रचना, नीरू मौजूद रहीं।