फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई शिक्षा नीति और कॉलेज समय सारिणी के बारे में दी जानकारी

Thu, 05 Sep 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
-छोटूराम किसान कॉलेज में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। छोटूराम किसान महाविद्यालय में बुधवार को नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. कुलबीर सिंह रेढू ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इसका विशेष महत्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों से परिचित करवाया गया ताकि उनको किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। नई शिक्षा नीति के विषय व उनके टाइम टेबल के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, खेल विभाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर डाॅ. राजीव सिंधू, डाॅ. सतिंद्र कुंडू, डाॅ. संदीप, डाॅ. जगबीर सिंह, प्रो. विनोद गिल, प्रो. संजय खर्ब, डाॅ. राजपाल ढांडा, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. अजमेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें