फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संस्कृति स्कूल में चार्ट के माध्यम से दी गई पूर्णांक की जानकारी

Thu, 02 May 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों में प्रात:कालीन सभा में बच्चों ने चार्ट के माध्यम से पूर्णांक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डाॅ. योगेंद्रपाल सिंह ने की। बच्चों ने चार्ट के माध्यम से बताया कि सभी धनात्मक, सभी ऋणात्मक व शून्य मिलकर पूर्णांक कहलाते हैं। छात्रों ने पूर्णांकों के गुणधर्मों की भी विस्तार से व्याख्या की।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन मॉर्निंग असेंबली में सामान्य ज्ञान, हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी व्याकरण, सामान्य विज्ञान, गणित से संबंधित प्रश्नोत्तर बच्चों से पूछे जाते हैं। प्रतिदिन बच्चे अनमोल वचनों व समाचार पत्रों का वाचन करते हैं। विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा सदन बनाए गए हैं। सभी सदनों के अलग-अलग से हेड बनाए गए हैं। निर्धारित साप्ताहिक कार्यकर्मों की रूपरेखा के अनुसार निर्धारित सदन अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें