फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुड और बैड टच के बारे में दी जानकारी

Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी07 : कार्यक्रम में आए हुए सदस्यों को पौधे वितरित करते हुए राजेश व​शिष्ठ। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
जींद। पहला कदम फाउंडेशन ने रविवार को अपने कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लड़कियों को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया की भारत की सबसे पुरानी सोच जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।
पहला कदम फाउंडेशन का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समाज में उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए और लड़कियों की शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मरक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन के लिए किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए उन्हें गुड और बैड टच के बारे में जानकारी होनी चाहिए। गौरव शर्मा और एडवोकेट मनोज शर्मा ने बताया कि बेटियों को खुल कर इस बारे में जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर रुद्रांश,दुष्यंत, शौर्य, रिचिक, मांगे राम, संतरों रानी, सुनील, अर्चना, कविता, पूजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें