फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ने से पहले पुलिस को करें सूचित : थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पिल्लूखेड़ा पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि, यदि वह दो-तीन दिन के लिए घर छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हैं तो घर छोड़ने से पहले वह इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग बच्चों की छुट्टियों के चलते कई-कई दिनों तक बाहर घूमने के लिए चले जाते हैं। घर खाली रहने के फायदा उठाकर चोर घर में सेंध लगा देते है। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वह जब भी घर से दो-तीन के लिए बाहर जाएं तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि पुलिस उसके मकान के आस-पास के क्षेत्र में रात को गश्त बढ़ाकर होने वाली चोरी की घटनाओं को रोक सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें