फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट सरकार के इशारे पर तैयार किताब : सांगवान

विज्ञापन
सांगवान - फोटो : bureau
विज्ञापन
 प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट प्रदेश सरकार के इशारों पर तैयार की गई किताब है। इस रिपोर्ट में सरकार के कहने पर किसी को बचाया गया, तो किसी को फंसाया गया है। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री बृजमोहन सिंगला के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन में उपद्रव का ठीकरा भाजपा सरकार के सिर फोड़ते हुए सांगवान ने कहा कि सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए उस इलाके में उपद्रव करवाया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा मजबूत थे। पूर्व मंत्री ने हाल ही में सार्वजनिक हुई प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी पर पूछे जाने पर कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही कांग्रेस हैं और कांग्रेस ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बिना कांग्रेस कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जाट नेताओं की केंद्र सरकार से बात चल रही है, जिसमें संभावना है कि पांच जून से शुरू होने वाला जाट आरक्षण आंदोलन स्थगित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें