फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इन्फ्लूएंजा ... तकनीशियन के प्रशिक्षण के बाद ही शुरू होगी सैंपलिंग

Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए नागरिक अस्पताल में सामान तो आ गया है लेकिन तकनीशियन की ट्रेनिंग की ट्रेनिंग न होने की वजह से अभी सैंपलिंग शुरू नहीं हुई है। वीवार को इनका प्रशिक्षण कराने का दावा विभाग ने किया है। इसके बाद ही सैंपलिंग शुरू होगी। उधर मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार तैयार कर दिए गए हैं। डिप्टी एमए ने इनका निरीक्षण किया और अधिनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनवरी माह में हुई जांच में जिले में एक मरीज को इसकी पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। संदिग्धों की नागरिक अस्पताल में ही जांच के लिए सामान उपलब्ध हो गया लेकिन जांच शुरू नहीं हुई। बुधवार को डिप्टी एमएस राजेश भोला ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि सैंपल लेने के लिए तकनीशियन की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन विशेष प्रशिक्षण के बाद ही वह इनके सैंपल ले सकते हैं। वीरवार को उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा इसके बाद यहां जांच शुरू हो जाएगी। बुधवार को डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने अपने कार्यालय में फ्लू कॉर्नर में काम करने वाले एलटी के साथ बैठक की। बैठक में सख्त निर्देश दिए गए कि सैंपलिंग को लेकर कोई कोताही न बरतें। एचएन इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को एचएन इन्फ्लूएंजा के लक्षण व बचाव की जानकारी दी जा रही है। बाकायदा लोगों को बचाव के लिए मास्क आदि का प्रयोग करने के लिए भी कहा जा रहा है। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बाद मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें