फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना रही प्रथम

विज्ञापन
25जेएनडी12: फेंसिंग प्रतियोगिता में दम दिखाते ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी रही। इसमें कई तरह की खेल स्पर्धाओं के खिलाड़ियों ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडस ग्लोबल अकादमी में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना के खिलाड़ी ही प्रथम रहे।
एईईओ अमित ने बताया कि खंड स्तर पर विजेता रही टीमों को अब जिला स्तरपर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। जो टीम जिला स्तर पर प्रथम रहेगी उसको राज्य स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना की टीम प्रथम रही, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौंदा कलां की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडर 17 आयु वर्ग लड़कों में जींद की टीम प्रथम, जुलाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 19 आयु वर्ग लड़कों में जुलाना की टीम प्रथम तो जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगूरां में हुई वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में अलेवा स्कूल की टीम प्रथम, नरवाना की द्वितीय, अंडर 17 आयु वर्ग में अलेवा की प्रथम, नरवाना की द्वितीय, अंडर 19 आयु वर्ग में अलेवा की प्रथम तो जींद की द्वितीय स्थान पर रही।
फोटो कैप्शन
25जेएनडी12: फेंसिंग प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें