17जेएनडी39-रजबाहा रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र को
उचाना। रजबाहा रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक देवेंद्र अत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का डंका विश्व में बज रहा है। धारा 370 जम्मू कश्मीर में तोडऩे का काम किया तो अयोध्या में राम लाल की मूर्ति स्थापना की जिसको देश की जनता को सालों से इंतजार था।
विधायक ने कहा कि पहले होनहार युवा नौकरियों को तरसते थे। आज युवा पढ़-लिख कर बड़े पदों पर नौकरी लग रहे हैं। सीएम मनोहर लाल 2014 में सीएम बनने के बाद जो बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने की शुरुआत की थी वह आज सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली सरकार में निरंतर जारी है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर आज वे चल रहे हैं। इस मौके पर रामचंद्र अत्री, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, शीशपाल चहल, विकास पंघाल, महेंद्र लोधर, श्रवण मांडी, नरेश सौंगरी, सत्यनारायण मखंड, काला वाल्मीकि, राजू शर्मा, रणधीर पांचाल, दयानंद मित्तल, प्रवीण गर्ग व सत्यवान दुर्जनपुर भी मौजूद रहे।