फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कनाडा संबंधों की मजबूती में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका : कर्मवीर सैनी

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी20- विनोद श्योकंद के निवास पर पहुंचे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि भारत और कनाडा के संबंधों को और मजबूत बनाने में प्रवासी भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों का संपर्क, आपसी संवाद और सामुदायिक सहयोग द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन

कनाडा प्रवास के दौरान ब्रैम्पटन में कर्मवीर सैनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन, काउंसिलर डेनिस कीनन और काउंसिलर रॉड पावर ने उनसे मुलाकात की। उनके साथ डॉ. गजेंद्र अहलावत और वीरेंद्र श्योराण भी मौजूद रहे।
सैनी ने मिसिसॉगा-स्ट्रीट्सविल से ओंटारियो विधानसभा सदस्य एवं लघु व्यवसाय की एसोसिएट मंत्री नीना तंगड़ी, ब्रैम्पटन नॉर्थ-कैलेडन से सांसद एवं अपराध नियंत्रण मामलों की राज्य सचिव रूबी सहोता, किंग-वॉन से ओंटारियो के ऊर्जा एवं खान मंत्री स्टीफन लेचे, सांसद दीपक आनंद, सांसद हरभ गिल, सांसद अमरजीत गिल और सांसद सोनिया सिद्धू प्रमुख रहे।
विज्ञापन

इन मुलाकातों के दौरान भारत-कनाडा के बीच सामुदायिक संबंधों, आपसी सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच सार्थक संपर्क को और मजबूत करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र, विविधता, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता जैसे साझा मूल्यों के आधार पर दोनों देशों के लोगों के बीच संवाद को और व्यापक बनाया जा सकता है।
सैनी ने कहा कि कनाडा में भारतीय समुदाय ने शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, तकनीक, राजनीति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। प्रवासी भारतीय समुदाय भारत और कनाडा के बीच महत्वपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक सेतु की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें