13जेएनडी24: शहीद स्मारक पर छात्र संगठन वीरों को देते श्रद्धांजलि हुए। स्रोत संगठन
जींद। 14 फरवरी को पुलवामा हमले की बरसी पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
संगठन के उपाध्यक्ष मुकुल टंडन ने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संस्थापक अमित आदिवाल ने कहा कि वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संगठन निरंतर शहीदों की वीरगाथाओं को छात्रों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर साहिल खान, सचिव साहिल ठाकुर, राहुल चौहान ,नितिन, अजय आदिवाल, अहसास बरसोला, गौरव मुवाल आदि कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।