13जेएनडी33: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एसबीआई बैंक व स्कूल स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
- फोटो : विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अतिथि।
नरवाना। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय अंबरसर का करीब 75 लाख रुपये से नवीनीकरण करवाया।
विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में कार्य का समापन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत विद्यालय भवन की मरम्मत, कक्षाओं का नवीनीकरण, रंग-रोगन, शौचालय सुधार, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि वे बेहतर ढंग से अध्ययन कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला है। विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत करना भारतीय स्टेट बैंक की गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से बच्चों के आत्मविश्वास और शैक्षणिक प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार होगा। विद्यालय प्रशासन ने बैंक की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर हुए नवीनीकरण से बच्चों को अत्यंत लाभ मिलेगा और विद्यालय का वातावरण और अधिक प्रेरणादायक बनेगा। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह, अन्य बैंक अधिकारी और प्राचार्य आदि मौजूद रहे।