फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी दाखिलों में बढ़ी विद्यार्थियों की रुचि, अब तक 3300 से अधिक आवेदन आए

विज्ञापन
09जेएनडी28: राजकीय कॉलेज में दा​खिले के लिए जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद जिले के सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। राजकीय पीजी कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों के लिए अब तक 3300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में 13 विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 2119 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1070 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। कॉलेज में बीए, बीसीए, बीकॉम, बीबीए और विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की अच्छी रुचि देखने को मिल रही है।
सबसे अधिक आवेदन बीए पाठ्यक्रम के लिए प्राप्त हुए हैं जबकि बीसीए और बीकॉम में भी सीटों के मुकाबले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्राओं में उत्साह बना हुआ है। यहां नौ विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक 1249 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 769 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बीए, बीसीए और विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में अधिक आवेदन आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाए जाने का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभी भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है।
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद लगातार नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने की अपील की है। -डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें