फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीन टाइम से बच्चों मानसिक तनाव बढ़ : प्रवीण सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय उच्च विद्यालय घसो कलां में आईएएनएफ फाउंडेशन की तरफ से डिजिटल डिटॉक्स और मोबाइल एडिक्शन विषय पर जागरूकता सेमिनार हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक एवं फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रवीण सैनी ने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन विद्यार्थियों के लिए सुविधा से अधिक समस्या बनता जा रहा है। अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों की एकाग्रता प्रभावित हो रही है। मानसिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने छात्रों से स्क्रीन टाइम घटाकर स्टडी टाइम बढ़ाने का आह्वान किया।
जगबीर सिंह ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी। वहीं मनप्रीत सैनी ने कहा कि खेलकूद और आउटडोर से शारीरिक गतिविधियां मोबाइल की लत से बाहर निकलने में मददगार हैं। प्राचार्य सीमा रानी, सनी कुमार, आदर्श कुमार, संदीप कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा रानी ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों के लिए ऐसे परामर्श कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने भविष्य में भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े शिविर आयोजित कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें