फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाजारों में गुझिया, मठरी और नमकीन की बढ़ी मांग

Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी14: शहर में मिठाई की दुकान पर रखी गुजिया। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में होली के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह रंगीन नजर आने लगे हैं। सफीदों गेट, गोहाना रोड और पटियाला चौक के आसपास मिठाई व नमकीन की दुकानों पर सुबह से ही चहलपहल बनी हुई है। खासकर गुझिया, मठरी, शक्करपारे, नमकीन सेव और कचौरी की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

होली के लिए स्पेशल मावा गुझिया और ड्राई फ्रूट गुझिया की खूब मांग है। लोग पहले से ही ऑर्डर बुक करवा रहे हैं ताकि त्योहार वाले दिन कोई कमी न रहे। वहीं देसी घी की मठरी और नमकीन भी जमकर बिक रही है। कई दुकानों पर ताजी बनी जलेबी और दही भल्ले भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
होली पर ठंडई का भी खास महत्व होता है। बाजार में बादाम, काली मिर्च, सौंफ और केसर से बनी ठंडई मिक्स की बिक्री तेज हो गई है। कृष्ण लाल दुकानदार ने बताया कि तैयार ठंडाई भी उपलब्ध करवा रहे हैं। महिलाओं में घर पर पकवान बनाने का भी उत्साह है। आटा, सूजी, मावा और सूखे मेवों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


होली पर रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाने का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में मिठाई और नमकीन ले जाना परंपरा का हिस्सा है। बच्चे पिचकारी और रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की खरीदारी को लेकर भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।-मनदीप ग्राहक

शहर के हलवाइयों ने साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा है। कई दुकानों पर होली स्पेशल का बोर्ड लगाकर अलग-अलग वेराइटी के पैकेट तैयार किए गए हैं। बाजार में सुबह से देर शाम तक रौनक बनी रहती है। होली के रंगों के साथ-साथ मिठास भी बाजारों में घुलती नजर आ रही है। पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से पूरा शहर महक उठा है और लोग पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।-सुनील ग्राहक।

27जेएनडी14: शहर में मिठाई की दुकान पर रखी गुजिया। संवाद

27जेएनडी14: शहर में मिठाई की दुकान पर रखी गुजिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें