02जेएनडी12: पुरानी मंडी में चल रहा गेहूं उठान का कार्य। संवाद
उचाना। उचाना मंडी में वीरवार को उठान की रफ्तार बीते दिनों की अपेक्षा तेज दिखाई दी। आढ़तियों के उठान में तेजी की मांग को लेकर मंडी गेटों पर तालाबंदी की चेतावनी के बाद डीएफएससी निशांत राठी, हैफेड डीएम पुनीत पंघाल मंडी पहुंचे थे। वीरवार से गेहूं के उठान की रफ्तार को बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सत्यवान पेगां ने बताया कि इस बार बीते साल की अपेक्षा गेहूं की आवक उचाना मंडी में अधिक हुई है। उठान की रफ्तार धीमी होने से किसानों के खाते में पेमेंट नहीं आ रही है। गोदामों में कई बार अनलोडिंग प्वाइंट कम होने से परेशानी बढ़ी तो कई बार नमी बता कर गेहूं के लोडिंग ट्रकों को वापस भेजा गया। जब तक गोदामों में गेहूं के बैग नहीं पहुंचेंगे तब तक किसान के खाते में पेमेंट नहीं आती है। उठान की रफ्तार बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद आढ़तियों ने मंडी गेटों को ताला लगाने का फैसला स्थगित किया था। अब उठान की रफ्तार नहीं बढ़ती को आढ़ती फिर मंडी के गेटों पर तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि बीते दिनों की अपेक्षा उठान की रफ्तार में तेजी आई है। गोदामों में अनलोडिंग प्वाइंट बढ़ने से रफ्तार बढ़ी है। आढ़ती, किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
02जेएनडी12: पुरानी मंडी में चल रहा गेहूं उठान का कार्य। संवाद