साल 2025 में छह और सात अगस्त को दो डॉक्टरों से अज्ञात लोगों ने कॉल कर 20-20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। छह अगस्त को मुस्कान अस्पताल की संचालिका डॉ. मोनिका से फोन कॉल कर 20 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। फिर अगले ही दिन सात अगस्त को सरस्वती आई केयर हॉस्पिटल के मालिक डॉ. राजेश गर्ग से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव थुआ निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने नशा पूर्ति के लिए उसने गूगल से नंबर लेकर डॉक्टरों को धमकी दी थी।
ऑस्कर अस्पताल के मालिक से मांगे थे पांच करोड़
अप्रैल माह में अज्ञात ने ऑस्कर अस्पताल के मालिक अशोक से व्हाटसअप के माध्यम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
12 अगस्त को शराब कारोबारी से भी मांगी थी रंगदारी
रोहतक रोड स्थित सांगवान ब्रदर्स के शराब कारोबारी नवीन सांगवान को 12 अगस्त को मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। 12 अगस्त की रात करीब आठ बजे नवीन के मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने के लिए कहा। साथ ही धमकी दी कि सिक्योरिटी गार्ड उसे ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रोहित गोदारा की गैंग का सदस्य बताया था। इससे पहले भी एक फरवरी को नवीन सांगवान को इसी तरह धमकी दी गई थी।